मंगलवार, 9 सितंबर 2008

पहचान कौन?

भोपाली पत्रकार साथियो,
ये सभी वो पत्रकार हैं, जिन्होंने कुछ हटकर काम किया है। वे मिसाल बने, वे कमाल बने...सो स्वाभाविक है कि इनसे हम हर मोर्चे पर जीतने और सफलता का परचम फहराने का हुनर सीख सकते हैं।

1

अर्जुन सिंह के मित्र सरीखे, मोहक है मुस्कान।
साधारण-सी जीवनशैली, असाधारण इनसान।।
राजनीतिक लेखन में ऊंची जिनकी साख।
नई दुनिया में वर्षों रहकर खूब जमाई धाक।।
सुहागपुर की इस शख्सियत को ह्दय से सलाम...

2

श्यामल जिनका रंग है, व्यक्तित्व में प्रकाश।
राजनीति की बीट के, हैं रिपोर्टर खास।।
बास-सा बर्ताव परंतु, अधीनस्थों का रखते ध्यान।
कर्म किए जा फल की छोडो, यही बांटते ज्ञान।।
बुलंद जागरण की बुलंद आवाज...

अमिताभ बुधौलिया 'फरोग'

2 टिप्‍पणियां:

MANVINDER BHIMBER ने कहा…

आपने बहुत अच्छा लिखा है....इसमे सच्चाई भी है...

संगीता पुरी ने कहा…

आप इसके उत्तर भी दिया कीजिए।